लंदन। अंगवस्त्र बनाने वाली ब्रिटीश मूल की कंपनी ब्रॉविसिमो ने महिलाओं के लिए एल-कप ब्रा को लांच किया है। ये उत्पाद सामान्य से बड़े आकार के वक्ष वाली महिलाओं के लिए फायदेमंद साबित होगी।
बड़े साइज के ब्रा की मांग में अचानक आई तेजी से चौंकी इस कंपनी ने इसके कारणों को जानने के लिए हाल ही में एक सर्वेक्षण कराया। इस सर्वेक्षण में ब्रेस्ट के बढ़ते आकार की ओर इशारा करते हुए ब्रेस्ट कैंसर विशेषज्ञ माइकल बॉम ने इन कारणों की ओर इशारा किया है-
- लोगों में बढ़ते मोटापे की वजह से शरीर के कुछ हिस्सों जैसे किथाई और ब्रेस्ट पर चर्बी बढ़ जाती है।
- आजकल लड़कियां कम उम्र में ही जवान हो रही हैं जिसकी वजह से ब्रेस्ट के आकार बढ़ाने वाले टिश्यू भी तेजी से बढ़ रहे हैं।
- इसके अलावा महिलाओं द्वारा गर्भनिरोधक उपायों को अपनाने की प्रवृत्ति भी बढ़ी है। इस तरह की दवाईयां भी आकार बढ़ाने के लिए जिम्मेदार साबित होते हैं।
- इसके अलावा पेस्टिसाइड्स, प्लास्टिक और कॉस्मैटिक्स के बढ़ते प्रयोग का सीधा असर भी इसके लिए जिम्मेदार है। क्योंकि त्वचा के संपर्क में आते ही ये सीधे असर करते हैं।
Comments :
0 comments to “कैसे बढ़ता है ब्रेस्ट साइज, यहां है जवाब”
Post a Comment