बार्बाडोस में रेहाना और नेगस ने किया डर्टी डांस



बार्बाडोस में बजान फेस्टिवल के दौरान सुपरस्टार रेहाना को उनके पुराने ब्वायफ्रेंड नेगस सेली के साथ देखा गया। फेस्टिवल के दौरान नेगस और रेहाना ने एक साथ डर्टी डांस भी किया।

रेहाना पिछले 12 दिनों से अपने पैतृक शहर बार्बाडोस में थी। 26 वर्षीय नेगस को पोश सेंडी लेन इस्टेट स्थित रेहाना के घर पर भी साथ ही देखा गया।



चर्चाओं के अनुसार नेगस कभी भी रेहाना से अलग नहीं हो पाए और वो ही उनका सच्चा प्यार हैं। यहां की महिलाएं उन्हें बहुत पसंद करती हैं और उन्हे प्यार का देवता कहकर संबोधित करती हैं।



रेहाना और नेगस के संबंध 2006 में उस समय शुरू हुए थे जब 22 वर्षीय क्रिस ब्राउन से रेहाना का ब्रेकअप हुआ था। तब से नेगस और रेहाना के बीच नजदीकियां बढ़ी थी, लेकिन कुछ समय बाद उन्हें फिर अलग-अलग देखा गया।



मीडिया में उनके ब्रेकअप की काफी खबरें उड़ी थी। लेकिन बजान फेस्टिवल में रेहाना की कमर पकड़कर उनके साथ डर्टी डांस करते नेगस को देखकर यह साफ हो गया है कि वो फिर से एक दूसरे के पास आ रहे हैं और वैसे भी पुराना प्यार भूले से भी नहीं भूलता है।
 
 
 
 

Comments :

0 comments to “बार्बाडोस में रेहाना और नेगस ने किया डर्टी डांस”

Post a Comment

Bollywood

cu

adds