लांच हुई दुनिया की सबसे बड़े साइज की ब्रा


लंदन। ब्रिटेन की एक कंपनी ने दुनिया की सबसे बड़ी साइज की ब्रा को लांच किया है। इसका मकसद उन महिलाओं की जरुरत को पूरा करना है जिनके ब्रेस्ट का साइज सामान्य से अधिक है।


इस साइज को 46एन नाम दिया गया है। लोग इस साइज को देख दंग हैं क्योंकि अपने असामान्य आकार ब्रेस्ट के लिए मशहूर पामेला एंडरसन भी डी डी कप आकार का ही ब्रा पहनती हैं। लेकिन अभी हाल ही में किए गए सर्वेक्षण में ये बात सामने आई थी कि महिलाओं के स्तन के आकार में बदलाव आ रहा है।
गौरतलब है कि लिंगरी निर्माता कंपनी रिग्बी एण्ड पेलेर ने अभी हाल ही में के के कप आकार का और जनवरी में एल कप आकार का ब्रा लांच किया था। लेकिन ये उत्पाद भी कुछ महिलाओं की आवश्यकताओं का पूरा नही कर सका जिसके बाद 46एन साइज को लांच किया गया है।
 

Comments :

0 comments to “लांच हुई दुनिया की सबसे बड़े साइज की ब्रा”

Post a Comment

Bollywood

cu

adds